top of page

बुलबुल, गुल्दुम। (Red vented Bulbul), एक आक्रामक प्रजाति पक्षी है ।

  • लेखक की तस्वीर: Tanweer adil
    Tanweer adil
  • 24 अग॰ 2021
  • 2 मिनट पठन

अपडेट करने की तारीख: 14 मार्च 2022


परिचय: बुलबुल, कलसिरी, गुल्दुम (Red vented Bulbul) यह दुनिया की 100 सबसे खराब आक्रामक विदेशी प्रजातियों की सूची में शामिल है, (एक आक्रामक प्रजाति जीव है जो एक नए वातावरण में स्थापित हो जाते हैं और अधिक आबादी बढ़ा कर नए पर्यावरण को नकारात्मक रूप से प्रभावित करता है)
ये कभी घने जंगलों में नहीं पाया जाता है।भारत के गिरमिटिया मजदूरों द्वारा 1903 के आसपास फिजी में रेड-वेंटेड बुलबुल को लाया गया था, लेकिन बुलबुलों ने वहां के इकोसिस्टम( Ecosystem) को नष्ट करना शुरू कर दिया था, इन्ही कारणों से कुछ देशो ने इनको मारने के लिए इनाम तक की घोषणा की थी। फलों की फसलों को नुकसान पहुंचाने की उनकी आदत के कारण उन्हें विदेशो में कीट माना जाता है।

१९ वीं सदी में कर्णाटक के लोग इनको लड़ाइयों के लिए पालते भी थे, बाज़ारों में लोग अपने अपने बुलबुलों के साथ घूमते थे इनके पैरों से धागे को बांध कर अपनी तर्जनी उंगली पे बुलबुल को बिठाना शान की बात समझी जाती थी।


विशिष्टता: बुलबुल, कलसिरी, गुल्दुम (Red vented Bulbul) ये भारत में बारह मास दिखने वाले पंछी है जो जोड़ो में रहते हैं। इनकी पहचान इनके सर का ऊपरी भाग के काले पन और छोटी शिखा जो सिर को एक चौकोर रूप देता है और उसके साथ साथ लाल रंग के गुहा (जो इनके पूंछ के निचे का भाग है) से किया जाता है। शरीर एक पपड़ीदार पैटर्न के साथ गहरे भूरे रंग का होता है। दुम सफेद है जबकि गुदा द्वार लाल होता है। काली पूंछ को सफेद रंग की धारी होती है।


आवास: दक्षिण-पूर्वी पाकिस्तान, पश्चिमी हिमालय से कुमाऊं, नेपाल से लेकर असम और बांग्लादेश, उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-मध्य भारत, तक में पाया जाता है। यह सूखी झाड़ियाँ, खुले जंगल, मैदानी और कृषि योग्य के साथ वेटलैंड भूमि का पक्षी है।


आहार एवं प्रजनन: रेड-वेंटेड बुलबुल मुख्या रूप से अनाज, फलों, फूलों की पंखुड़ियों, शहद, छोटे कीड़ों को आहार बनती हैं।

ये जून से सितंबर तक प्रजनन करते हैं। ये लगभग 2-3 मीटर की ऊंचाई पर झाड़ियों में अपना घोंसला बनाते हैं, दो या तीन अंडे दिए जाते है, और नर एवं मादा दोनों अंडे और बच्चो का ध्यान रखती हैं, इनके घोसले गौरिया की तरह हर जगह देखने को मिल सकते है पर घोंसले (घोंसले सपाट कप के आकार के होते हैं) व्यवस्थित होते हैं।



Kingdom (जगत): Animalia

Phylum (संघ): Chordata

Class (वर्ग): Aves

Order (गण): Passeriformes

Family (कुल): Pycnonotidae

Genus (वंश): Pycnonotus

Species (जाति): P .cafer

Scientific name: Pycnonotus cafer


Comentários


About Me

Dr. Tanweer Adil

My name is Dr. Tanweer Adil and I have been involved with this profession for the last 10 years. During my time living in Delhi, I would often go to hilly places like Himachal Pradesh, Uttarakhand, Kashmir during .....

 

Read More

 

Join for new updates

Thanks for submitting!

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter

© 5 October 2021

bottom of page