top of page

कोटुर या बड़ा बसंता, (अंग्रेजी: Brown headed Barbet) आपके आस पास पाए जाने वाली चिड़िया।

  • लेखक की तस्वीर: Tanweer adil
    Tanweer adil
  • 23 अग॰ 2021
  • 1 मिनट पठन

अपडेट करने की तारीख: 15 मार्च 2022

परिचय: कोटुर, बड़ा बसंता (अंग्रेजी: Brown headed Barbet) अक्सर शहर के पार्कों में हरे रंगो का देखा जाने वाला पंछी (Barbet Bird) "कोठुर" या "बड़ा बसंता", यह गोरैया जैसे ही मनुष्यों के प्रति काफी सहिष्णु होते हैं, यह आपको अपने शहर के बग़ीचे में अमूमन देखने को मिल जाता हैं।


कोटुर, बड़ा बसंता यह गोरैया जैसे ही मनुष्यों के प्रति काफी सहिष्णु होते हैं।

विशिष्टता: यह हरे रंग का पंछी होता हैं और इसके चोंच मोटे और हलके गुलाबी रंग के होते हैं, इसके सर, गर्दन और पेट के ऊपरी हिस्से पर सफ़ेद धारीदार पर होते हैं यह देखने में ज्यादा आकर्षित नहीं होते हैं ।

आवास: यह उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय नम वनों में निवास करती है। इसकी सीमा उत्तर में दक्षिणी नेपाल में दक्षिण तराई से में श्रीलंका तक फैली हुई है, जिसमें अधिकांश प्रायद्वीपीय भारत शामिल है। इसके आवास में शहरी और उद्यान शामिल हैं यह भारी जंगल को पसंद नहीं करता है। यह एक पेड़ में एक उपयुक्त छेद में घोंसला बनाता है जिसे वह वह अक्सर खोदता रहता हैं।


आहार: यह मूलतः फलाहारी होते हैं इनको आम, पपीता, अमरुद, सहतूत, कटहल, केला, अंजीर इत्यादि पसंद हैं ।


Kingdom (जगत):Animalia

Phylum (संघ):Chordata

Class (वर्ग): Aves

Order (गण): Piciformes

Family (कुल): Megalaimidae

Genus (वंश): Psilopogon

Species (जाति):P. zeylanicus

 
 
 

टिप्पणियां


About Me

Dr. Tanweer Adil

My name is Dr. Tanweer Adil and I have been involved with this profession for the last 10 years. During my time living in Delhi, I would often go to hilly places like Himachal Pradesh, Uttarakhand, Kashmir during .....

 

Read More

 

Join for new updates

Thanks for submitting!

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter

© 5 October 2021

bottom of page